ब्रह्मचर्य क्या है ?- Everything about Brahmacharya(Celibacy)

ब्रह्मचर्य क्या है ?

ब्रह्मचर्य ब्रह्म और चर्य दो शब्दों से मिलकर बना है ब्रह्म का अर्थ होता है भगवान अर्थात ईश्वर और ‘चर्य’ का अर्थ है विचरना या ध्यान करना जिसका अर्थ है हमेशा भगवान का ध्यान करना, भगवान के रास्ते पर चलना, जीवन का असली अर्थ समझना और अपने शरीर की शक्ति को अपने जीवन की उन्नति में लगाना ! आइए अब जानते हैं ब्रह्मचर्य का पालन कैसे करें, ब्रह्मचर्य के फायदे जिससे आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं और एक सफल व्यक्ति व महापुरुष बन सकते हैं और जीवन में असाधारण व महान कार्य कर सकते हैं !


ब्रह्मचर्य का पालन कैसे करें-

1. ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए आपको अपने वीर्य की रक्षा करनी चाहिए वीर्य नाश नहीं करना चाहिए क्योंकि वीर्य रक्षा ही स्वस्थ जीवन है !
2. ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए हस्तमैथुन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे वीर्य नाश और शरीर कमजोर होता जाता है !
3. ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए सम्भोग के दृश्य नहीं देखने चाहिए इससे हमारे मन में वो ही विचार आते है और वीर्य नाश की सम्भावना बढ़ जाती है !
4. ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर व्यायाम व ध्यान करना चाहिए !
5. ब्रह्मचर्य का पालन करने के लिए सकारात्मक वातावरण में रहना चाहिए सकारात्मक मित्र बनाने चाहिए और सकारात्मक लोगों से बात करनी चाहिए !

ब्रह्मचर्य के फायदे एवं लाभ- 


1. शारीरिक सुंदरता- अगर आप अपने जीवन में ब्रह्मचर्य का पालन करते है तो आपकी शारीरिक सुंदरता बढ़ जाती है और आप भीड़ में अलग ही तेजस्वी व्यक्ति दिखाई देते है हर कोई आपसे बात करना पसंद करता है !

2. मानसिक रूप से मजबूत (Creative Mind)- ब्रह्मचर्य का पालन करने से आप मानसिक रूप से बहुत मजबूत हो जाते है आपका दिमाग बहुत क्रिएटिव होने लगता है आपके दिमाग से तनाव खत्म होने लगता है और आप हर परिस्थिति में खुश रहते है आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ जाती है !

3. जीवन में सफलता- ब्रह्मचर्य पालन से आप अपने जीवन में सफल होने लगते हैं आपके सभी goals और dreams पूरे होने लगते हैं !

4. ब्रह्मचर्य का पालन करने वालो को अधिक मेहनत परिश्रम करने पर भी थकावट नहीं होती, वह कोई भी भारी से भारी कार्य सफलतापूर्वक कर सकता है !

5. ब्रह्मचर्य की रक्षा से शरीर में बल, तेज और उत्साह की वृद्धि होती है कोई भी कार्य करने के लिए आपके अंदर उत्साह बना रहता है !

6. ब्रह्मचर्य का पालन करने से शारीरिक और मानसिक सहन शक्ति बढ़ जाती है !

7. शरीर में फुर्ती बढ़ जाती है एवं आलस्य खत्म हो जाता है !

8. बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ जाती है !

9. मन हमेशा खुश एवं प्रसन्न रहता है !

10. ब्रह्मचर्य का पालन करने वालो के बच्चे दीर्घायु बलशाली और स्वस्थ होते हैं !

11. ब्रह्मचर्य का पालन करने से हमारे शरीर की आयु बढ़ती है एवं वृद्धावस्था जल्दी नहीं आती और आप हमेशा जवान दिखते हैं !
                         

ब्रह्मचर्य नाश करने से नुकसान - 

1. शरीर दुर्बल होने लगता है, शारीरिक क्षमता खत्म होने लगती है !

2. व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर होने लगता है !

3. ब्रह्मचर्य नाश से अलग-अलग बीमारियों का शिकार हो जाता है !

4. शरीर की सहनशक्ति खत्म हो जाती है , छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है !

5. व्यक्ति की स्मरण शक्ति खत्म खत्म होने लगती है, मस्तिष्क की creative power भी कम होने लगती है, व्यक्ति ज्यादा क्रिएटिव नहीं सोच पाता !

6. व्यक्ति का आत्मविश्वास कम होने लगता है !

7. काम करने में कोई उत्साह नहीं रहता, पूरे दिन आलस्य छाया रहता है !

8. थोड़े से परिश्रम से मानसिक व शारीरिक थकान होने लगती है !

9. कम उम्र में ही वृद्धा अवस्था आ जाती है और व्यक्ति की युवा अवस्था खत्म होने लगती है!

10. व्यक्ति अपने जीवन में कुछ कोई भी बड़ा या असाधारण कार्य नहीं कर सकता !

11. इसलिए इन सब नुकसान से बचने के लिए व्यक्ति को चाहिए कि वीर्य की रक्षा एवं ब्रह्मचर्य का पालन करे वीर्य रक्षा ही जीवन है और वीर्य नाश ही मृत्यु है इस बात को हमेशा याद रखे अपने शरीर को शक्तिशाली बनाएं !

ब्रह्मचर्य रक्षा के लिए सहायक भोजन-

ऐसा भोजन ग्रहण करें जो ब्रह्मचर्य रक्षा में सहयोग करें ! भोजन में उत्तेजक पदार्थों का सदैव त्याग कर देना चाहिए जैसे मिर्च, राई, गरम मसाले, अचार, प्याज, लहसुन, मांसाहारी भोजन इन सब का हमेशा के लिए त्याग कर देना चाहिए और हमेशा शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण करना चाहिए जैसे फल, सब्जियां, दूध, घी, मक्खन और सूखे मेवे जैसे बदाम, काजू, अखरोट, किशमिश इन सब का प्रयोग करना चाहिए !

अगर आप अपने जीवन में कुछ असाधारण या बड़ा कार्य करना चाहते हैं तो सदैव ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए इससे आप अपने करियर में जो चाहे वह बन सकते हैं !ब्रह्मचर्य से आप असाधारण शक्तियाँ प्राप्त कर सकते है और एक महापुरुष भी बन सकते है और संसार के लिए कुछ बड़ा कार्य कर सकते है क्योंकि दुनिया में जितने भी महापुरुष हुए है सबने ब्रह्मचर्य का पालन किया है इसलिए ब्रह्मचर्य का पालन करे और अपने जीवन को सफल बनाये !

ब्रह्मचर्य रक्षा ध्यान में सहायक- 

ब्रह्मचर्य रक्षा ध्यान में बहुत बड़ा सहायक होता है ! क्योंकि गहरा ध्यान करने के लिए आपको सबसे पहले ब्रह्मचर्य की रक्षा करनी चाहिए! क्योंकि जब आपके शरीर में शक्ति होगी तभी आप गहरे ध्यान में जाकर नए नए अनुभव प्राप्त कर सकते है और भगवान को खोज सकते है ब्रह्मचर्य रक्षा से ही आप अपने ध्यान में सफल हो सकते है और अपनी वीर्य शक्ति को शरीर में ऊपर चढ़ा कर मस्तिष्क तक ला कर ओज या तेज में परिवर्तित कर सकते है और असाधारण शक्तियाँ प्राप्त करके महापुरुष बन सकते है इसलिए जो लोग ध्यान करते है, उन्हें ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करना चाहिए !

Comments

Popular posts from this blog

Bhakt namavali hit dhruv das ji भक्त नामावली हित ध्रुव दास कृत पद ।। Jai Shree RadheKrishna

Everything about Celibacy or Brahmacharya- How to follow, benefits, foods helpful in Celibacy& Meditation