Posts

Showing posts from April, 2021

Bhakt namavali hit dhruv das ji भक्त नामावली हित ध्रुव दास कृत पद ।। Jai Shree RadheKrishna

Image
इन संतों के नाम प्रतिदिन गाने से, ठाकुरजी अति प्रसन्न होते हैं, और मन में श्री राधागोविन्द की भक्ति का भाव प्रबल होता है। हमसों इन साधुन सों पंगति। जिनको नाम लेत दुख छूटत सुख लूटत तिन संगति ।। 1।। हमसों इन .. मुख्य महन्त काम रति गणपति अज महेश नारायण। सुर नर असुर पक्षी पसु जे हरिभक्ति परायण ।। 2।। हमसों इन.. वाल्मीकि नारद अगस्त्य सुक व्यास सूत कुलहीना । शबरी स्वपच वसिष्ठ विदुर विदुरानी प्रेम नवीना ।। 3।। हमसों इन.. गोपी गोप द्रोपदी कुंती आदि पांडवा ऊधौ । विष्णुस्वामी निम्बार्क माधौ रामानुज मग सूधौ ।। 4 ।। हमसों इन.. लालाचारज धनुरदास कुरेस भाव रस भीजै । ज्ञानदेव गुरु सिष्य त्रिलोचन पटतर को कहि दीजै ।। 5।। हमसों इन.. पदमावती चरन को चारन कवि जयदेव जसीलौ । चिन्तामनी चिद रूप लखायो विल्वमंगल्हि रसिलौ ।। 6।। हमसों इन.. केसवभट्ट श्रीभट्ट नारायनभट्ट गदधरभट्टा । विट्ठलनाथ वल्लभाचार्ज ब्रज के गूजर जट्टा ।। 7।। हमसों इन.. नित्यानन्द अद्वैत महाप्रभु सचिसुवन चैतन्या । भट्टगुपाल रघुनाथ जीव और मधु गुसाईं धन्या ।।8।। हमसों इन.. रूप सनातन भज वृन्दावन तजि दारा सुत सम्पति । व्यासदास हरिवंस गुसाईं दिन दुलरा